ACE कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

By : Tractorbird News Published on : 01-May-2024
ACE

ACE कंपनी भारत में किसानों की पसंद के अनुसार सस्ती कीमत में शक्तिशाली ट्रैक्टर प्रदान करती है। सस्ते होने से हर किसान इन ट्रैक्टरों को खरीद सकता है और वे सभी प्रकार की खेती के लिए उपयोगी होते हैं। 

कंपनी के ट्रैक्टर मजबूत शरीर और ईंधन-कुशल इंजन के साथ आते हैं। हाल ही में कंपनी ने किसानों के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर अपनी रेंज में जोड़ा है। 

इस लेख में हम आपको इस कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देंगे। 

1. 305 NG ट्रैक्टर

  • 305 NG ट्रैक्टर 26 HP का मॉडल है जिसमें 2 सिलेंडर और 2044 cc इंजन विस्थापन क्षमता है। यह बेहतरीन ट्रैक्टर 1800 इंजन रेटेड आरपीएम (RPM) देता है। 
  • इसी के साथ में ये ट्रैक्टर वाटर-कूल्ड, प्राकृतिक एस्पिरेटेड इंजन से सुसज्जित है। 
  • ये ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ डिज़ाइन किया गया है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको DISK BREAK मिल जाते है और ऑप्शन में इसमें OIB ब्रेक भी आपको मिल जाते है। 
  • इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 23.8 HP है, ये ट्रैक्टर एक ड्राई-टाइप सिंगल क्लच (Dry type single clutch) से लैस है। 
  • इसकी कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 4.30 - 4.45 लाख रूपए तक है।

2. DI 854 NG

  • DI 854 NG सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 
  • यह ट्रैक्टर 32 एचपी के साथ आता है, साथ ही इसके इंजन में 3 सिलिंडर कंपनी ने प्रदान किए है । इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स कंपनी ने प्रदान किए हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में आपको स्टीयरिंग टाइप मैनुअल मिलता है। 854 एनजी ड्राई डिस्क ब्रेक / तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (ऑप्शनल) के साथ आता है। 
  • 854 एनजी का स्टीयरिंग टाइप मैनुअल है। 
  • 854 एनजी में 1200 वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। टायरों का साइज 6.00X16 फ्रंट टायर और 12.4X28 रिवर्स टायर है। 
  • डीआई 854 एनजी की कीमत 5.10-5.45 लाख रूपए तक है। 

ये भी पढ़ें : सीमांत किसानों के लिए प्रीत कंपनी के टॉप ट्रैक्टर

3. ACE DI -350NG 

  • ACE DI -350NG इंजन की क्षमता 40 HP है इसके इंजन में 3 सिलिंडर है जो की 2858 CC पर काम करते है। ट्रैक्टर का इंजन 1800 आरपीएम (RPM) पर उत्कृष्ट कार्य करता है। 
  • इसके इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है। इसमें 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। 
  • 350NG ड्राई डिस्क ब्रेक / तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स (ऑप्शनल ) के साथ आता है। 
  • 350NG का स्टीयरिंग टाइप मैनुअल / पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) है। इसमें में 1200 Kg वजन उठाने की क्षमता है। 
  • टायरों का साइज 6.00X16 फ्रंट टायर और 13.6X28 रिवर्स टायर है। डीआई -350NG की कीमत 5.55-5.95 लाख रूपए तक है।

4. ACE DI-450 NG 

  • ACE DI-450 NG कंपनी का ये ट्रैक्टर 45 HP एचपी के इंजन के साथ में आता है। इस ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर 38.3 HP है। 
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2858 CC है साथ ही इस ट्रैक्टर का इंजन 2000 के रेटेड आरपीएम पर कार्य करता है। 
  • ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। डीआई-450 एनजी ड्राई डिस्क ब्रेक /तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (ऑप्शनल) के साथ आता है। 
  • ACE DI-450 NG का स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग /मैनुअल (ऑप्शनल) है। ACE DI-450 NG में 1200 / 1800 (Optional) वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। 
  • इस ट्रैक्टर के टायरों का साइज 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रिवर्स टायर है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.60-6.95 लाख है।

5. ACE Chetak DI 65 

  • ACE Chetak DI 65 ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली इंजन मिल जाता है जो की किसी भी कार्य को आसानी से कर सकता है। 
  • ACE Chetak 65 ट्रैक्टर में आपको 4088 cc क्षमता वाला 4 सिलेंडर इंजन मिल जाता है, जो की 50 HP के साथ 245 NM टॉर्क जनरेट करता है। 
  • इस ट्रैक्टर का इंजन 2200 (RPM) उत्पन्न करता है। इसमें Constant mesh type transmission के साथ में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। 
  • इसमें आपको 7-5 x 16 – 8 PR (Front tyre) और 14.9 x 28 – 12 PR (Rear tyre) देखने को मिल जाते हैं। 
  • कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में Oil Immersed टाइप ब्रेक्स दिए है, जो टायरों पर मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं. ऐस चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर में टू व्हील ड्राइव आता है। 
  • ACE Chetak DI 65 ट्रैक्टर की कीमत 9.90 लाख से 10.45 लाख रुपये रखी गई है। 
 

ट्रैक्टरबर्ड के हमारे इस लेख में आपने ACE कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टरों के बारे में जाना है। आपके पास ACE कंपनी के ट्रैक्टरों से संबंधित कोई और प्रश्न हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

ट्रैक्टरबर्ड पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। 

ट्रैक्टरबर्ड ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad